फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Birthday: विराट के जन्मदिन पर कार्तिक के ट्वीट ने जीता दिल, लिखा- वह तब यकीन करते हैं, जब कोई...

Sat, 05 Nov 2022 10:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि विराट कोहली तब यकीन करते हैं, जब कोई और नहीं कर रहा होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 34 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर खेल जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में उनके फैंस के अलावा पत्रकार, साथी खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर भी शामिल थे। कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, दिनेश कार्तिक ने खास अंदाज में विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


कोहली के जन्मदिन के मौके पर कार्तिक ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा: "वह तब विश्वास करते हैं, जब कोई और नहीं करता! आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

विराट के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में टीम के पूर्व साथी एबी डिविलियर्स ने भी एक वीडियो के जरिए से कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आरसीबी ने डिविलियर्स का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। 
विज्ञापन




डिविलियर्स ने इस वीडियो में कहा "मुझे आशा है कि आप अच्छा कर रहे हैं। मैं इस समय बेंगलुरु में हूं। यह काफी अजीब है कि मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सिर्फ एक मैसेज कर रहा हूं। मुझे आशा है कि आपका दिन शानदार होगा। आप एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी और एक बेहतर इंसान हैं। दोस्ती के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। एक महान टीम के साथी और एक महान व्यक्ति होने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो। आपको और पूरी भारतीय टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं। मैं वाकई में आशा करता हूं कि आप फाइनल तक पहुंचे और मजे करें। हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीका भी फाइनल खेले, यह बहुत मनोरंजक होगा। जन्मदिन मुबारक हो, आपका दिन शुभ हो, और मैं आपके बारे में सोच रहा हूं।"
विज्ञापन




कोहली टी20 विश्व कप 2022 में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। इस टूर्नामेंट में वह कुल 220 रन बना चुके हैं। साथ ही कोहली चार मैचों में केवल एक बार आउट हुए हैं। कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में विराट इस सूची में शीर्ष पर आना चाहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें