फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: भीड़भाड़ वाले समय में गुवाहटी की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की मदद करते नजर आए CM सरमा, देखें VIDEO

Thu, 21 Dec 2023 02:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार की शाम गुवाहटी की सड़को पर निकले और ट्रैफिक पुलिस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की मदद करते हुए भी दिखे।
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार की शाम को गुवाहटी की सड़कों पर ट्रैफिक का हाल जानने निकले। वे भीड़भाड़ वाले समय में गुवाहटी की सड़को पर निकले और ट्रैफिक पुलिस से मुलाकात की। इस दौरान वह ट्रैफिक पुलिस की मदद करते हुए भी दिखे। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



इससे पहले भी राज्य का निरीक्षण करने निकले थे सीएम सरमा
यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी एक बार सीएम सरमा आधी रात में अपने राज्य का जायजा लेने पहुंचे थे। सरमा अपने अधिकारियों के साथ सड़को पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। हालांकि, रात होने की वजह से सड़क पर कोई चहल-पहल नहीं थी। सरमा अपने कुछ अंगरक्षकों के साथ पैदल ही निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान वे एक निर्माणाधीन क्षेत्र में पहुंचकर वहां के काम का जाएजा लिए थे और अधिकारी से कुछ सवाल भी पूछे थे।

सीएम सरमा के इस पहल को कई लोगों से सोशल मीडिया पर सराहा था। हालांकि, इस बार उन्होंने व्यस्त समय में सड़कों पर उतरकर सभी को चौंका दिया था। निरीक्षण के दौरान सीएम सरमा ने एक साधारण सफेद रंग का कुर्ता पजामा और एक हाफ बांह वाली कोट पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें