राहुल गांधी ने ट्वीट में क्या कहा था?
दरअसल, राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी समेत छह नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने गौतम अदाणी, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंत बिस्व सरमा और अनिल एंटनी पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज भटकाते हैं। सवाल वही है- अदाणी की कंपनियों में बीस हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?" कांग्रेस नेता अदाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद से लगातार हमलावर हैं।
सरमा ने पूछा- बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई कहां छिपाई?
इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया था। सरमा ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि यह हमारी शालीलना थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अपराध की कमाई कहां छिपाई है। खैर, हम अदालत में मिलेंगे।