फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में ट्रिपल मर्डर: आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, सीएम बोले लव जिहाद

Wed, 26 Jul 2023 10:44 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी गोलाघाट

सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और कहा, यह लव जिहाद का मामला है। जानकारी के मुताबिक संघमित्रा घोष ने माता-पिता की आपत्ति को नजरअंदाज कर नाजीबूर के साथ भाग गई थी।
विज्ञापन
असम में ट्रिपल मर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गोलाघाट जिले के कुमारपट्टी इलाके में एक दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे असम को झकझोर कर रख दिया है। जहां सोमवार को नाजीबुर रहमान बोरा नाम के एक 25 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी संघमित्रा घोष, उसके पिता संजीव घोष और मां जूनू घोष की उनके आवास पर हत्या कर दी। इस बीच, हत्यारे ने पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और कहा, यह लव जिहाद का मामला है। जानकारी के मुताबिक संघमित्रा घोष ने माता-पिता की आपत्ति को नजरअंदाज कर नाजीबूर के साथ भाग गई थी।

पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की लेकिन उन तीनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोलकाता से मैकेनिकल इंजीनियर है और उसी इलाके का रहने वाला है। उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में 24 जुलाई की शाम को हत्या सहित कई आरोपों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारे ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम जांच में मदद के लिए गोलाघाट पहुंची है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त पीड़िता की बहन अंकिता घोष, वीडियो कॉल पर परिवार के साथ बातचीत कर रही थी। उसने पूरी भयानक घटना देखी जहां अपराधी उनके घर में घुस गया और चाकू से पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह लव जिहाद का मामला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला: सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को गोलाघाट में जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और इस मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, तिहरा हत्याकांड 'लव-जिहाद' का नतीजा है। उन्होंने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट में अपराधी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसे मामले को लेकर चिंतित हूं जिसमें एक महिला को शादी के लिए प्रभावित करने के लिए फेसबुक पर धार्मिक पहचान छिपाई जाती है। और अंत में ऐसी स्थिति पैदा कर दी जाती है। उन्होंने कहा, उचित जांच की जाएगी और मुझे उम्मीद है कि उसके बाद और विवरण सामने आएंगे... हम यथासंभव सख्त कार्रवाई करेंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।सरमा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने कहा कि इस मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी और पुलिस अगले 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें