फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी ने की हिरासत से भागने की कोशिश, पुलिस की गोलीबारी में घायल

Wed, 26 Jun 2024 02:58 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उस पर गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई पुलिस की गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया। नाबालिग से बलात्कार के आरोप में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


असम में पिछले दिनों हुई नाबालिग के बलात्कार की घटना के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। शनिवार को मजबत पुलिस स्टेशन के धुंसुरी चाय बागान में पांच लोग किसी बहाने से लड़की को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया, लड़की के परिवार ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू की। पुलिस ने तब से उदलगुरी और दरंग जिलों के अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 जून को गिरफ्तार किया गया था। 

असम के उदलगुरी जिले में हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि मंगलवार रात को एक आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस द्वारा उसे भागने से रोकने के लिए की गई गोलीबारी में वह घायल हो गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह को एक वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में मामले की जांच करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने असम पुलिस डीजीपी को एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें