फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: कांग्रेस ने विधायकों समेत पांच नेताओं को भेजा नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Sat, 14 Sep 2024 09:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

Assam: कांग्रेस की असम इकाई ने इस साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन विधायकों और पार्टी की महिला शाखा की राज्य इकाई की अध्यक्ष सहित पार्टी के पांच वरिष्ठ सदस्यों को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की असम इकाई ने इस साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन विधायकों और पार्टी की महिला शाखा की राज्य इकाई की अध्यक्ष सहित पार्टी के पांच वरिष्ठ सदस्यों को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


एक बयान में कहा गया कि पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) ने यह नोटिस जारी किया, जिसमें प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है।

पार्टी के जिन नेताओं को नोटिस जारी किया गया है उसमें विधायक अब्दुर राशिद मंडल, रेकीबुद्दीन अहमद और भरत चंद्र नाराह शामिल हैं।

कांग्रेस की राज्य महिला इकाई की प्रमुख मीरा बड़ठाकुर और हाइलाकांडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शम्सुद्दीन बरलास्कर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा, बातचीत की गई।

विभिन्न हलकों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से डीएसी को 56 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएसी ने गहन जांच और विचार-विमर्श के बाद ‘‘पार्टी अनुशासन के उल्लंघन’’ के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया और उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें