फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Cancel: दिल्ली से दरभंगा जा रही उड़ान बोर्डिंग से पांच मिनट पहले रद्द, भड़के यात्री; वीडियो वायरल

Sat, 14 Sep 2024 08:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Flight Cancel: दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की उड़ान को बोर्डिंग से पांच मिनट पहले ही रद्द कर दिया गया, जिससे यात्री एयरलाइन के अधिकारियों पर भड़क गए। यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर बोर्डिंग गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उड़ान रद्द होने से भड़के यात्री - फोटो : एक्स/सफारी इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की उड़ान को बोर्डिंग से पांच मिनट पहले ही रद्द कर दिया गया, जिससे यात्री एयरलाइन के अधिकारियों पर भड़क गए। यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर बोर्डिंग गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और स्पाइसजेट के खिलाफ 'मुर्दाबाद - मुर्दाबाद' के नारे लगाए। 
विज्ञापन


यात्रियों ने स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-495 के बोर्डिंग गेट पर स्पाइसजेट मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ यात्रियोंने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों से इस मार्ग पर स्पाइसजेट की उड़ाने अक्सर रद्द हो रही हैं, जिससे उनका आक्रोश बढ़ा है। 

पिछले महीने विमानन नियामक डीजीसीए ने स्पाइसजेट पर कुछ कमियों के कारण बढ़ी हुई निगरानी रखी। एयरलाइन लगातार संचालन को पूरी तरह से बहाल करने के लिए संघर्ष कर रही है और बाजार हिस्सेदारी के मामले में यह इंडिया और टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया से पीछे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें