उधर, मेघालय के प्येनदेंगरी (Pyendengrei) में शनिवार को भूस्खलन में दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दोनों जिंदा दफन हो गए थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की उम्र 10 और 15 साल थी। भूस्खलन की घटना के समय दोनों घर में सो रहे थे।
वहीं, मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में सोनपुर सुरंग में हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, रोड फिलहाल अवरुद्ध है और इसे साफ करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।