दिल्ली के पांच सितारा होटल में रिवॉल्वर के साथ नजर आने वाले आशीष पांडे ने पटियाला हाउस कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने आशीष को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। कल शुक्रवार को आशीष पांडे की कोर्ट में फिर से पेशी होगी। इससे पहले आशीष पांडे ने अपनी सफाई में एक वीडियो जारी करने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस वीडियो में आशीष ने सफाई दी थी कि मुझे आतंकी की तरह पेश किया जा रहा है। मैंने हथियार अपनी सुरक्षा के लिए रखा था, मैंने किसी पर पिस्तौल नहीं तानी। मैं सरेंडर कर रहा हूं, मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।