फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Election 2024: अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी से की मुलाकात, आप की तरफ से पूर्ण सहयोग का वादा

Mon, 13 May 2024 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चांदनी चौक संसदीय सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने केजरीवाल से चुनाव में आगे की रणनीति और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और जेपी अग्रवाल की सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने से दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। अरविंद केजरीवाल अपने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिलकर पूरे जी-जान से चुनाव में उतरने के लिए कह रहे हैं, तो साथ ही वे कांग्रेस नेताओं-प्रत्याशियों से मिलकर उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा भी दिला रहे हैं। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी जेपी अग्रवाल से मिलकर उन्हें आम आदमी पार्टी के पूर्ण सहयोग का वादा किया। अग्रवाल को भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल से चुनौती मिल रही है। 

विज्ञापन


चांदनी चौक संसदीय सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने केजरीवाल से चुनाव में आगे की रणनीति और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं का मानना था कि इस चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त रोष है। लोग बदलाव चाहते हैं, जो चुनाव में प्रचार के दौरान साफ-साफ नजर आ रहा है। उनका कहना था कि लोग मोदी सरकार की तानाशाही और लापरवाही पूर्ण नीतियों के कारण बेहिसाब महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बेहद परेशान हैं। नेताओं के अनुसार, भाजपा सांसदों का अपने-अपने क्षेत्र से गायब रहना भी लोगों को काफी अखर रहा है। 

करीब आधा घंटा तक चली मुलाकात में जयप्रकाश अग्रवाल और अरविंद केजरीवाल के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। दोनों ही पार्टियां कोआर्डिनेशन कमेटी बनाकर एक दूसरे को सहयोग देते हुए आगे बढ़ने की रणनीति अपना रही हैं। दोनों दलों ने दावा किया है कि दोनों दलों के निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है और इस चुनाव में इसका सकारात्मक असर दिखाई पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें