फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालबाज चीन: क्या ड्रैगन कर रहा युद्ध की तैयारी? पूर्वी लद्दाख के पास दो दर्जन चीनी जेट कर रहे अभ्यास, भारतीय सेना अलर्ट

Tue, 08 Jun 2021 03:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा एएनआई, नई दिल्ली

सार

चीनी वायुसेना पूर्वी लद्दाख में अपने क्षेत्र में बड़ा अभ्यास करते हुए नजर आई है। इस अभ्यास में चीन के लगभग दो दर्जन लड़ाकू विमान शामिल हुए। चीन के लड़ाकू विमानों के अभ्यास पर भारतीय सेना भी करीब से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा पर पिछले एक साल से तनातनी अभी खत्म भी नहीं हुई कि ड्रैगन फिर चालबाजियां करता नजर आ रहा है। चीनी वायुसेना पूर्वी लद्दाख के अपने क्षेत्र में बड़ा अभ्यास करते हुए नजर आई है। इस अभ्यास में चीन के लगभग दो दर्जन लड़ाकू विमान शामिल हुए। चीन के लड़ाकू विमानों के अभ्यास पर भारतीय सेना भी करीब से नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अभ्यास करने वाले लड़ाकू विमानों में 21-22 फाइटर जेट शामिल रहे। इस अभ्यास में चीन का जे-17, जो कि सुखोई-27 लड़ाकू विमान का चीनी अवतार है। इसके अलावा अभ्यास में जे-16 विमान भी उड़ान भरते हुए नजर आए। सूत्रों ने कहा कि चीन के इस अभ्यास पर भारतीय पक्ष भी करीब से नजर रख रहा है।




सूत्रों के मुताबिक, जिन हवाई अड्डों से चीनी लड़ाकू विमानों ने अभ्यास किया उसमें होटन, गार गुंसा और काशनगर समेत कई हवाई ठिकाने शामिल रहे। इनमें से कुछ को चीन ने हाल ही में अपडेट किया है ताकि सभी प्रकार के लड़ाकू विमान यहां से उड़ान भर सकें। इसके साथ-साथ हवाई अड्डे की संरचनाओं में भी बदलाव किया है ताकि लड़ाकू विमानों को छिपाया जा सके।
विज्ञापन


अपने क्षेत्र में ही रहे चीनी विमान
सूत्रों ने बताया कि अभ्यास के दौरान चीन के लड़ाकू विमान अपने क्षेत्र में ही रहे। लद्दाख क्षेत्र में पिछले साल से जारी तनाव के बीच भारतीय लड़ाकू विमानों की गश्त कर रहे हैं।

टक्कर देने को तैयार हैं राफेल
भारतीय वायु सेना नियमित रूप से अपने सबसे सक्षम राफेल लड़ाकू विमानों को लद्दाख के आसमान पर उड़ाती है। राफेल की तैनाती के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और मजबूत हुआ है। सूत्रों ने बताया कि भले ही चीन ने पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को हटा लिया है, लेकिन उन्होंने एचक्यू-9 और एचक्यू-16 समेत अपनी वायु रक्षा प्रणालियों को स्थानांतरित नहीं किया है, जो लंबी दूरी के विमानों को निशाना बना सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें