फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान को चलती ट्रेन से दिया धक्का, हालत गंभीर

Thu, 29 Aug 2019 03:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आर्मी के जवान से बदमाशों ने चलती ट्रेन में मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, जब जवान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस के मुताबिक अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन से सफर कर रहे जवान ने मोबाइल फोन छीनने की बदमाशों की कोशिश का विरोध किया था। यह घटना बेंगलूरू के पास नयनदहल्ली में रविवार को हुई थी। 

घायल जवान की पहचान कर्नाटक के मांडया निवासी मादे गौड़ा (28) के रूप में हुई है। उनके सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। उन्हें गंभीर स्थिति में आर्मी कमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज करने वाली सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि ‘हमारी जांच जारी है, लेकिन हमें अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।’ 

मादे गौड़ा पंजाब के बठिंडा में तैनात हैं। वह ट्रेन से अपनी पत्नी और बेटी के साथ मांडया जा रहे थे, तभी लुटेरों ने रविवार सुबह शौचालय के पास उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की जिसके बाद यह घटना हुई। 

पत्नी दीपा ने बताया कि उन्होंने आपातकालीन जंजीर खींच कर ट्रेन रोकी। करीब दो किमी पीछे चल कर जाने पर उन्होंने बगल की पटरी के बीच में अपने पति को पड़ा हुआ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें