फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट में 20 लाख रुपये छिपाकर बैंकॉक जा रही थी अफ्रीकी महिला, मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ी गई

Thu, 29 Aug 2019 03:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट
विज्ञापन

मुंबई हवाई अड्डे पर कथित रूप से अपने जननांगों में करीब 20 लाख रुपये (25 हजार यूरो) छिपाकर ले जा रही सेनेगल (पश्चिम अफ्रीका का एक शहर) की एक महिला को पकड़ा गया है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के मुताबिक रोखायतू ग्यूये नामक महिला को मंगलवार को बैंकॉक जाने के लिये थाई एयरवेज की उड़ान लेनी थी। बताय गया कि छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की सिपाही शिल्पा जैन ने महिला की संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दिया। 

उन्होंने महिला की सघन जांच की और उसके जननांगों से 25 हजार यूरो (लगभग 20 लाख रुपये) मिले।

सीआईएसएफ ने कहा कि पूछताछ के दौरान वह इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के लिये वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। मामले की जानकारी सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और सीमाशुल्क अधिकारियों को दी जा चुकी है। सुरक्षाबल ने कहा कि महिला और उससे बरामद पैसे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये सीमाशुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें