फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Ram Meghwal: 'सही फैसलों पर अपील क्यों?' कानून मंत्री मेघवाल ने सरकारी विभागों की प्रवृत्ति पर उठाए सवाल

Sat, 20 Sep 2025 03:28 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीएटी सम्मेलन में कहा कि कई बार सरकारी विभाग बिना जरूरत के कोर्ट या ट्रिब्यूनल के उचित फैसलों को भी चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद को बचाने के लिए अपील करते हैं, जिससे न्यायिक व्यवस्था पर अनावश्यक बोझ बढ़ता है। इस प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कहा कि सरकारी विभागों में न्यायालय के आदेशों को चुनौती देने की प्रवृत्ति को कम करना जरूरी है। वे यहां केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मेघवाल ने बताया कि कई बार कोर्ट या सीएटी द्वारा उचित और सही फैसले दिए जाने के बाद भी सरकारी विभाग और अधिकारी अपील दायर कर देते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने संकेत दिया कि कभी-कभी अधिकारी अपने खिलाफ दिए गए निर्णयों को बचाने के लिए अपील दायर करते हैं। कानून मंत्री ने कहा कि उन्हें अक्सर ऐसे मामले मिलते हैं जहां केंद्र सरकार के विभाग मजबूत कोर्ट आदेशों के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय बोले- मछुआरों की समस्या का समाधान निकालना हमारा प्रमुख एजेंडा; DMK को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


मेघवाल ने  ट्रिब्यूनल की भूमिका की सराहना की
मेघवाल ने आगे कहा कि सीएटी को न्याय में बाधा न बनने के लिए नवीनतम तकनीक जैसे ई-फाइलिंग और वर्चुअल सुनवाई का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि भौगोलिक दूरी न्याय मिलने में बाधा न बने। मेघवाल ने ट्रिब्यूनल की भूमिका की भी सराहना की, जिससे सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों का केस भार कम हुआ है।

ये भी पढ़ें:- H-1B Visa: कांग्रेस ने एच1-बी वीजा शुल्क बढ़ोतरी पर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ‘रणनीतिक चुप्पी’ बन गई बोझ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें