फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra: सीएम चंद्रबाबू ने वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में टेका माथा, कहा- तिरुपति-तिरुमाला से खत्म करेंगे भष्टाचार

Thu, 13 Jun 2024 02:19 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को अपनी पहली तीर्थयात्रा पर गए। तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद, उन्होंने तिरुपति-तिरुमाला प्रशासन से भ्रष्टाचार खत्म कर उसे शुद्ध करने की शपथ ली।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर - फोटो : X/@ncbn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को आंध्र प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें चौथी बार विजयवाड़ा में एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद वे बृहस्पतिवार को तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। 
विज्ञापन


 इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने और तिरुमाला में ’हिंदु धर्म’ की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने गरीबी मुक्त समाज के लिए अथक काम करने और आंध्र प्रदेश को भारत में नंबर एक का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया।

नायडू ने चेतावनी दी कि प्रदेश में किसी प्रकार का अपराध और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता का वाद भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "2047 तक तेलुगु लोग दुनिया में नंबर एक होंगे। मैं आंध्र प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाऊंगा। अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न ही किसी प्रकार की राजनीतिक साजिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।"

उन्होंने कहा कि हम अच्छे लोगों की रक्षा करेंगे और बुरे लोगों को दंडित करेंगे। मैं तिरुमाला से शासन का शुद्धिकरण शुरू करूंगा।

अपनी पत्नी, बेटे नारा लोकेश, बहू और अन्य रिश्तेदारों सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री तिरुमाला पहुंचे।
बता दें कि एन चंद्रबाबू नायडू अमरावती लौटेंगे। सचिवालय में कार्यभार संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार वे जिन फाइलों पर हस्ताक्षर करेंगे उनमें चुनावी वादों, शिक्षकों की भर्ती और लाभार्थियों के लिए सामाजिक पेंशन में वृद्धि से संबंधित फाइलें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें