बैठक में 20 अप्रैल के बाद हालात नियंत्रित रहने पर मिलने वाली छूट के साथ इस दौरान स्थिति के पहले जैसे रहने पर किए जाने वाले उपायों पर चर्चा हुई। सरकार ने छूट हासिल करने वाले इलाकों की पहचान शुरू कर दी है। इन इलाकों को दी जाने वाली छूट की सूची बन रही है। रविवार तक इसका रोडमैप बन जाएगा। गंभीर संक्रमित और सामान्य संक्रमित इलाकों के लिए अलग-अलग रोडमैप बनाया जा रहा है।
मंत्री समूह की पांचवीं बैठक
रक्षामंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह की पांचवीं बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्यमंत्री रामविलास पासवान, रेलमंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। जीओएम में सभी तरह की स्थितियों की तैयारी और राहत देने की संभावनाओं पर बात हुई है। लॉकडाउन के दौरान आने वाली सभी समस्याओं और इसे खत्म करने संबंधी सभी तरह के विकल्पों पर चर्चा हुई है।
- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री