फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से रामलीला मैदान में शुरू होगा अन्ना का अनशन, राजनीतिक दलों को नहीं मिलेगी जगह

Thu, 22 Mar 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की अलग-अलग मांगों को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे शुक्रवार से अनशन करने जा रहे है। वह दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में अनशन करेंगे। वह दिल्ली पहुंच चुके है और महाराष्ट्र सदन में ठहरे हुए है। वह शुक्रवार सुबह पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जाएंगे। वहां से सीधे रामलीला मैदान में जाकर किसानों की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे। 

विज्ञापन


किसानों की अलग अलग मांगों को लेकर करेंगे अनशन 

पहले राजघाट जाएंगे उसके बाद रामलीला मैदान पहुंचेंगे


दरअसल अन्ना आंदोलन लंबे समय से किसान आंदोलन को लेकर देशभर में भ्रमण कर रहे थे। वह किसानों के न्यूनतम मूल्य, फिक्स आमदनी की वकालत की बात कर रहे हैं। इसे लेकर ही केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। अन्ना के साथ जुड़े लोगों का कहना है कि हजारों की संख्या में देशभर के अलग-अलग राज्यों से किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अन्ना इस आंदोलन में सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। 

मंच पर नहीं मिली राजनीतिक दलों को जगह 

कई राज्यों के किसान आंदोलन में करेंगे शिरकत 


अन्ना हजारे ने कहा कि यह आंदोलन राजनीतिक लोगों को दूर रखेगी। अगर कोई राजनीतिक दल इसमें शामिल भी होना चाहता है तो उसे भीड़ के साथ जगह मिलेगी। उसे मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। अन्ना हजारे ने कहा है कि वह इस आंदोलन में शामिल होने वालों से शपथ पत्र ले रहे है की वह इस आंदोलन के बाद किसी राजनीति दल में नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें