फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम में बंदरगाह में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा नावें जलकर खाक, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 20 Nov 2023 10:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह आग देर रात ही लगी थी और पुलिस-दमकल की टीम मौके पर ही पहुंच गई थीं। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बंदरगाह में लगी भीषण आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित एक बंदरगाह में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। यह आग कितनी घातक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की चपेट में आकर पानी में खड़ी 30 नावें पूरी तरह खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह आग देर रात ही लगी थी और पुलिस-दमकल की टीम मौके पर ही पहुंच गई थीं। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस मामले में एक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो जितनी नावें जली हैं, उनमें से कई की कीमत करोड़ों में थी। विशाखापत्तनम के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर रवि शंकर ने बताया कि सबसे पहले जिस शिप में आग लगी, वहां कुछ बच्चे देर रात मौजूद थे। शायद वे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ नाविक आ गए और शिप के लंगर को हटाकर उसे समुद्र में ही जाने दिया। हालांकि, शिप के टैंक में डीजल भरा था और गैस सिलेंडर रखे थे। इसलिए इस शिप की आग और भड़क उठी और यह दूसरी बोट्स की तरफ बढ़ गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिप की वजह से एक के बाद एक कई बोट खाक हो गईं। आखिर में नौसेना की सहारा शिप ने आकर राहत कार्यों को आगे बढ़ाया और आग पर नियंत्रण पाने में दद की। उनकी वजह से हम आखिरकार आग बुझाने में सफल हुए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सिर्फ कुछ शिप्स को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें