फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव ने ऑडियो क्लिप को बताया फर्जी, एफआईआर दर्ज 

Fri, 20 Aug 2021 09:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। इसमें वह किसी महिला कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं और कुछ देर के लिए घर आने के लिए कह रहे हैं। अब मंत्री ने प्रेसवार्ता कर इस क्लिप को फर्जी बताया है। 
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्टी की महिला कार्यकर्ता से अश्लील बात करते हुए वायरल ऑडियो क्लिप को आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव ने फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए साजिश की जा रही है। 

विज्ञापन

गुरुवार देर रात प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एक ऑडियो वायरल हुई है, इसमें बताया जा रहा है कि मैं पार्टी की महिला कार्यकर्ता से बात कर रहा हूं और कुछ देर के लिए उससे घर आने के लिए कह रहा हूं। यह सब फर्जी है और किसी के द्वारा गंदी हरकत की गई है। 

मामले में एफआईआर दर्ज 
पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव ने कहा कि वायरल ऑडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर से मिलकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा कि यह हरकत किसकी है। महिला कार्यकर्ता को फोन उनके मोबाइल से किए जाने और ऑडियो में उनकी ही आवाज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है सभी तथ्य सामने आएंगे। इस पूरे मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं की ही मिलीभगत होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सभी के साथ मित्रवत रहते हैं और महिलाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन, यह किसी अंदर के व्यक्ति ने किया है या विपक्ष ने, इसका खुलासा जल्द हो जाएगा। पुलिस अपनी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें