फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: पवन कल्याण के प्रशंसक ने पेट्रोल पंप के सामने खुद को आग लगाने की दी धमकी, गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 08:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नरसिम्हा मूर्ति के अनुसार, चालम बुधवार को विशाखापत्तनम में सिम्हाचलम इलाके के एक पेट्रोल पंप के पास गैस सिलेंडर और लाइटर लेकर पहुंचा। उनसे खुद को आग लगाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसेना पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण के एक प्रशंसक को विशाखापत्तनम में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशंसक ने एक पेट्रोल पंप पर खुद को आग लगाने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशमसक की पहचान सिम्हा चालम के तौर पर की गई है। उसने अपने व्यक्तिगत मुद्दों पर चर्चा करने की मांग करते हुए पवन कल्याण से इसे हल करने के लिए मिलने की भी मांग की। 
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नरसिम्हा मूर्ति के अनुसार, चालम बुधवार को विशाखापत्तनम में सिम्हाचलम इलाके के एक पेट्रोल पंप के पास गैस सिलेंडर और लाइटर लेकर पहुंचा। उनसे खुद को आग लगाने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा, "सिम्हा चलाम पेट्रोल पंप के पास आया और धमकी देने लगा कि अगर उसके मुद्दों को सुलझाया नहीं गया तो वह खुद को आग लगा लेगा।" पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सिम्हा चालम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें