फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: तीन राजधानियों के विरोध में ग्रामीणों निकाला पैदल मार्च, पुलिस ने रोका

Fri, 10 Jan 2020 01:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
protest in amravati - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियों के विरोध में राज्य के मंडादम (अमरावती) में पुलिस ने उदंडारायणी पालम से विजयवाड़ा के कनकदुर्गा मंदिर तक पैदल मार्च कर रहे ग्रामीणों को रोक दिया है। दरअसल, उदंडारायणी पालम में पुलिस ने धारा 144 लगाई हुई है। धारा 144 के मद्देनजर इलाके में पुलिस और महिला होमगार्ड किए गए हैं।

विज्ञापन




तीन राजधानी के मुद्दे का विरोध
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में एक रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें अमरावती में राज्य की राजधानी बनाए रखने की उनकी मांग के लिए लोगों का समर्थन प्राप्त किया। नायडू ने अपना आंदोलन जारी रखने के लिए लोगों से चंदा देने की अपील भी की। उनके साथ भाकपा के राज्य सचिव के रामकृष्ण भी साथ थे। 

टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के अमरावती से राज्य की राजधानी स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के खिलाफ कांचीचकला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिया।प्रदर्शनकारियों ने सीएम जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ और अमरावती राजधानी के पक्ष में नारे लगाए। उन्होंने हाईवे पर टायर जलाए, जिसके कारण घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा।
विज्ञापन


जीएन राव समिति, जिसे आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा तीन राजधानियों के सुझाव पर ध्यान देने के लिए स्थापित किया गया था, उसने एक अनुकूल सिफारिश की है कि यह विकेंद्रीकृत विकास में मदद करेगा और उपलब्ध संसाधनों को सर्वोत्तम उपयोग में लाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें