फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: कृष्णा जिला सरकारी अस्पताल से पांच दिन के बच्चे को उठा ले गई अज्ञात महिला, केस दर्ज

Sun, 26 Sep 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मछलीपट्टनम

सार

कृष्णा जिला सरकारी अस्पताल के अधीक्षक एम जयकुमार और सर्किल इंस्पेक्टर आर अंकबाबू ने बताया कि एक महिला ने बच्चे को 21 सितंबर को जन्म दिया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला बच्चे को अस्पताल से बाहर ले जा रही है।
विज्ञापन
baby- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिला सरकारी अस्पताल से शनिवार शाम एक महिला के पांच दिन के बच्चे को उठा ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रसव के बाद अज्ञात महिला रिश्तेदार बनकर आई और बच्चा चोरी करके ले गई। आंध्र प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

अस्पताल के अधीक्षक एम जयकुमार और सर्किल इंस्पेक्टर आर अंकबाबू ने कहा कि बच्चा पेदामड्डला गांव के सिंधुजा और येसोबा दंपत्ती का था। बच्चे का जन्म 21 सितंबर को हुआ था और तब डॉक्टरों ने बताया था कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।


पुलिस ने कहा कि ऐसा संदेह है कि करीब 40 साल की उम्र वाली उक्त अज्ञात महिला ने प्रसव के बाद बच्चे को चुरा लिया। उन्होंने बताया कि महिला ने अपना परिचय एक रिश्तेदार के तौर पर दिया था।

विज्ञापन


अधीक्षक एम जयकुमार ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को हुई और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया था। अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चलता है कि महिला बच्चे को अस्पताल से बाहर ले जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें