फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: सड़क पर पड़े बिजली के तार में फंसी साइकिल, स्कूल से लौट रहे छात्र की करंट से मौत, साथी झुलसा

Thu, 22 Aug 2024 10:29 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश के कडप्पा शहर में 11 वर्षीय तनवीर अपने साथी एडम (10) के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। स्कूल से कुछ दूर पर एक गली में सड़क पर बिजली का तार पड़ा हुआ था। तनवीर की साइकिल तार में फंस गई।
विज्ञापन
करंट लगने से छात्र की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध प्रदेश के एक शहर में सड़क पर बिजली के तार में स्कूल से लौट रहे एक छात्र की साइकिल फंस गई। तार में आ रहे करंट की चपेट में एक छात्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी झुलस गया। सीसीटीवी फुटेज में दर्दनाक दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के कडप्पा शहर में 11 वर्षीय तनवीर अपने साथी एडम (10) के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। स्कूल से कुछ दूर पर एक गली में सड़क पर बिजली का तार पड़ा हुआ था। तनवीर की साइकिल तार में फंस गई। इस दौरान करंट लगने से तनवीर कुछ दूरी पर जा गिरा और उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी एडम झुलस गया। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर तार को हटाया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि डिश टीवी का तार बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे करंट आ गया। 

लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं कडप्पा विधायक माधवी रेड्डी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर दुख जताते हुए तनवीर और एडम के परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों को झुलसे छात्र को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार मृतक छात्र के परिवार की सहायता करेगी। 

दिल्ली में भी सात साल के मासूम की हो चुकी मौत
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बारिश के दौरान करंट लगने से सात साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सूरज (7) के रूप में हुई है। हादसे के समय सूरज घर के नजदीक बने सार्वजनिक शौचालय में गया था। आरोप है कि यहां शौचालय के बाहर अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें