सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को दक्षिण कोरिया के पर्यटन विभाग ने मानद राजदूत पद से सम्मानित किया है। कोरिया पर्यटन संगठन (केटीओ) के कार्यकारी उपाध्यक्ष हाकजू ली ने कहा कि आनंद वांछित छात्रों का भविष्य संवार रहे हैं।
नई दिल्ली। सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे। आनंद को दक्षिण कोरिया के पर्यटन विभाग द्वारा मानद राजदूत पद से सम्मानित किया गया है। कोरिया पर्यटन संगठन (केटीओ) के कार्यकारी उपाध्यक्ष हाकजू ली ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
ली ने कहा, आनंद की लोकप्रियता भारत और कोरिया में काफी अधिक है। आनंद समाज के वंचित वर्गों के छात्रों का भविष्य संवार रहे हैं। इससे सभी को प्रेरणा मिलती है। सियोल विवि में भी आनंद के जीवन पर बनी फिल्म सुपर-30 को प्रदर्शित किया गया। आनंद ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि कोरिया में भी सुपर-30 की इतनी लोकप्रियता है। मुझे यह पल लंबे समय तक याद रहेगा।’ उन्होंने आगे कहा कि वह सार्थक तरीके से अपना योगदान देने के लिए केटीओ से मिलने वाले मौके का इंतजार करेंगे। भारत और कोरिया दोनों देशों के युवाओं के सीखने और आगे बढ़ने के लिए काफी कुछ है।