प्रमुख हेल्पलाइन नंबर-
- 1031 नंबर पर कॉल करके कहीं से भी मदद पाई जा सकती है।
- 1800-11-747 पर भी चौबीस घंटे कॉल की जा सकती है।
- कंट्रोल रूम के नंबर- 22391014, 22302441, 22304568, 22300012, 22300036 नंबरों पर किसी भी सहयता के लिए कॉल की जा सकती है। इन नंबरों पर मोबाइल से कॉल करने के पहले 011 अवश्य लगायें।
एम्बुलेंस के लिए 102 पर करें कॉल
किसी भी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप 102 की राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। अगर किसी कारण से इन नंबरों पर मदद न मिले तो दिल्ली की ऊपर दी गई किसी भी हेल्पलाइन नंबर या कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर सकते हैं।
आईएमए का हेल्पलाइन नंबर-
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी हेल्पलाइन नंबर (959-757575-4) जारी किया है। इसी हफ्ते आईएमए पांच हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। इन पर फोन करके अस्पतालों में बेड्स से लेकर पूरी इलाज प्रक्रिया में मदद पाई जा सकती है।
कितना लाभ ले रहे लोग
दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय की अधिकारी अनिता पवार ने अमर उजाला को बताया कि इन नंबरों पर कॉल करके लोग हर प्रकार की मदद ले रहे हैं। वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया, टेस्टिंग सेंटर, RTPCR टेस्ट सेंटर, रिपोर्ट या लॉक डाउन से जुड़ी जानकारियों के लिए लोग लगातार फोन कर रहे हैं। 15 अप्रैल को 1241 कॉल्स आई थीं, जिन पर लोगों की मदद की गई। इनमें 2279 लोगों ने एम्बुलेंस के लिए कॉल किया था।
दिल्ली स्वास्थ्य निदेशालय में बैठी टीम होम आइसोलेशन से जुड़े मरीजों को कैसे रहना चाहिए, क्या खाना चाहिए, कब उन्हें अस्पताल में जाना चाहिए, इससे जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध करवा रही है। मरीजों से दिन में दो से तीन बार उनके हाल-चाल भी पूछे जा रहे हैं।