फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज़ादी का अमृत महोत्सव: सीडीएस जनरल रावत को कहा- हमें अपनी एकता और अखंडता अक्षुण्ण रखना होगा

Sat, 14 Aug 2021 04:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  •  ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, भारत को हमलों की वजह से अपने सशस्त्र बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मजबूर किया गया था।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि जो हमारी एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि हमें अपनी एकता और अखंडता बनाए रखनी है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय द्वारा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, भारत को हमलों की वजह से अपने सशस्त्र बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मजबूर किया गया था।

सीडीएस रावत ने कहा, स्वतंत्रता के बाद, हमारे देश को हमलों का सामना करना पड़ा और हमें अपने सशस्त्र बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की एक साथ काम करने की क्षमता बढ़ानी पड़ी। हमारा देश एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन हमें कुछ परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और जिसकी वजह से अपनी सेना को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बलों को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए हैं। जनरल रावत ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र ने दुनिया के दूसरे देशों को राह दिखाई है। जनरल रावत ने कहा, हमारे देश ने दुनिया के सामने वह नींव रखी है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है।

हमारे देश का मकसद है ‘दुनिया एक है’ और आने वाले वर्षों में हम इस संदेश को दुनिया तक पहुंचाएंगे। उन्होंने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उन्हें आश्वासन दिया कि सशस्त्र बल उन्हें सुरक्षित रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें