फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : महिला सांसद का आरोप, शिवसेना सांसद ने मुझे जेल में डालने की दी धमकी

Mon, 22 Mar 2021 08:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क/मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला

सार

  • लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लगाए गंभीर आरोप
  • सचिन वाजे का मामला उठाने के बाद मिली धमकी
  • तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालूंगा जैसी धमकी का आरोप
विज्ञापन
सांसद नवनीत रवि राणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में सोमवार को महाराष्ट्र के ताजा सियासी हालात पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सहित कई सांसदों ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद शिवसेना और एनसीपी पर सवाल खड़े किए। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने भी जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन


नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें संसद परिसर में धमकी देते हुए कहा कि तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालूंगा। राणा ने बताया कि सचिन वाजे के मामले को उठाने के बाद मुझे इस तरह की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शिवसेना की तरफ से मेरे ऊपर तेजाब डालने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से मुझे शिवसेना की तरफ से धमकी दी जा रही है यह सिर्फ मेरा अपमान नहीं है बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। इसलिए मैं अरविंद सावंत पर कड़ी से कड़ी पुलिस कार्रवाई की मांग करती हूं।

नवनीत राणा ने इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत दी है। शिकायत की प्रति पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस आयुक्त और संसदीय कार्यमंत्री को भी भेजी है।
विज्ञापन


राणा ने लोकसभा में घेरा था महाराष्ट्र सरकार को
लोकसभा में अपने वक्त्वय में नवनीत कौर राणा ने कहा था, जब भाजपा की सरकार थी तब उद्धव साहब ने खुद देवेंद्र फडणवीस साहब को फोन किया था कि सचिन वाजे को दोबारा ज्वाइन कराना चाहिए। तब उन्होंने वाजे की पूरी हिस्ट्री देखते हुए स्पष्ट रूप से इसे नकार दिया था। जिस दिन उद्धव ठाकरे की सरकार आई, उसी वक्त उन्होंने परमबीर सिंह को फोन करके पहला काम सचिन वाजे को ज्वॉइन करवाकर कराया। 

उन्होंने आगे कहा, मुझे बताइए कि आप सचिन वाजे के कारण परमबीर सिंह का ट्रांसफर करते हैं। इसमें राज्य के गृह मंत्री का नाम आ रहा है। अगर इस तरह से देश में वसूली का चक्कर शुरू हुआ तो पूरे देश में इसे फॉलो किया जाएगा।  

अरविंद सावंत की सफाई
वहीं, अरविंद सावंत ने इन आरोपों पर अब सफाई देते हुए कहा कि मैं उसे क्यों धमकी दूंगा? आप लोग उस समय नवनीत के पास मौजूद लोग से पूछिए वे ही बता सकते हैं कि क्या मैंने उसे धमकी दी है। उनके बात करने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज गलत है। 
विज्ञापन


यहां पढ़िए पूरा पत्र



अरविंद सावंत ने दी सफाई, देखें वीडियो






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें