फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के गढ़ कोंकण में आज मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

Sun, 07 Feb 2021 03:33 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कोेंकण के सिंधुदुर्ग में भाजपा के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे की संस्था सिंधुदुर्ग शिक्षा प्रसार मंडल द्वारा निर्मित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। सिंधुदुर्ग शिवसेना का गढ़ कहा जाता है। इसलिए शाह का यह दौरा शिवसेना के वर्चस्व के लिए चुनौती माना जा रहा है। सिंधुदुर्ग को पर्यटन जिले का भी दर्जा प्राप्त है।

विज्ञापन


इस क्षेत्र को शिवसेना की ‘कर्मभूमि’ के रूप में भी माना जाता है, लेकिन महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी भाजपा इस इलाके में शिवसेना के वर्चस्व को लगातार चुनौती दे रही है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोंकण दौरा अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें