फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कहाः राम मंदिर निर्माण मामला अदालत में है विचाराधीन

Sat, 14 Jul 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने एक समाचार एजेंसी की उस खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया था कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई बयान दिया था। पार्टी का कहना है कि अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। तेलंगाना भाजपा के नेता एनआर राव ने कहा कि मंदिर निर्माण पर अदालत जो फैसला सुनाएगी वही मान्य होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा के कई नेता समय-समय पर राम मंदिर के निर्माण को लेकर बयान देते रहे हैं, लेकिन अब तक पार्टी की ओर से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पूर्व सांसद और राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा था कि भाजपा अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं कराती है तो वो रसातल में चली जाएगी। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के नाम ही पूरे राज्य में घूम-घूमकर वोट मांगा था और उसी का असर था कि वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीत पाए।

वहीं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख डॉ प्रवीण तोगड़िया ने भी मंदिर निर्माण पर अपना अलग रुख बनाते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नाम से एक अलग संगठन बना लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें