फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह बोले- भय और भ्रम के सहारे सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस

Mon, 05 Mar 2018 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर भय और भ्रम की राजनीति के सहारे सत्ता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नमो योजना सहायता केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी से लेकर राफेल डील तक कांग्रेस हर बार लोगों के बीच भ्रम और भय का माहौल खड़ा करने की कोशिश करती रही है। उन्होंने एनपीए को बड़ा संकट करार दिया और इसके लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि नोटबंदी के दौरान कांग्रेस ने लोगों के बीच तब भ्रम फैलाया जब मोदी सरकार इस साहसिक निर्णय के जरिए कालाधन पर लगाम लगाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही थी। इसी तरह व्यापारियों को कर के आतंक से मुक्त करने लिए लाए गए जीएसटी पर भी कांग्रेस ने भ्रम और भय फैलाने की कोशिश की। वह भी तब जब पूरी दुनिया इस साहसिक फैसले को सलाम कर रही थी। शाह ने कहा कि अब राफेल सौदे पर भी कांग्रेस इसी तरह भ्रम और भय का माहौल बना रही है। जबकि हथियार सौदे में वह परिवार सवाल उठा रहा है जिसने रक्षा सौदों में सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। 
विज्ञापन

शाह ने एनपीए को गंभीर समस्या बताया

Amit Shah rally in Meghalaya
इस दौरान शाह ने एनपीए की चर्चा की और इसे गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि मेहनतकश जनता की ओर से जमा की गई 82 लाख करोड़ से अधिक की रकम कांग्रेस ने अपने चहेते उद्योगपतियों में लोन के नाम पर मनमाने ढंग से बांट दी। बैंकों की बैलेंस शीट में उसे दिखाया भी नहीं। एनपीए मोदी सरकार को यूपीए से मिली सबसे बड़ी देनदारी है। यह यूपीए सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में एक भी लोन एनपीए नहीं हुआ। 

शाह ने कहा कि यूपीए कार्यकाल में भ्रष्टाचार के सारे कीर्तिमान ध्वस्त करने वाली कांग्रेस ने दोकलम जैसे संवदेनशील और देशहित से जुड़े मुद्दे पर भी भ्रम फैलाया। सेना का मनोबल ध्वस्त करने की साजिश रची। आधार कार्ड को बैंकों से जोड़ कर गरीबों को भ्रष्टाचार से राहत देने के कदम पर भी आधारहीन अफवाहों का सहारा लिया। 

अब जनता के पैसे को सुरक्षित रखने के लिए लाए जा रहे एफआरडीआई बिल पर भी कांग्रेस भ्रम और भय फैलाने में जुटी है। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 13 अंकों के मोबाइल नंबर का झूठ सोशल मीडिया पर फैलाया, जबकि सच्चाई यह है कि 13 अंकों के नए नंबर सिम आधारित मशीन टू मशीन संचार के लिए उपलब्ध कराए जाने हैं। इसका सामान्य मोबाइल नंबर से कोई लेना देना नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें