नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों के
विधानसभा चुनाव नतीजे के दो दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की हार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि वे त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। राहुल ने पार्टी को हार को स्वीकार कर इन राज्यों के लोगों का विश्वास फिर से जीतने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हम पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपना राज्य मेघालय भी खो दिया है। मेघालय में कांग्रेस 21 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनी है बावजूद वहां सरकार नहीं बना सकी है। त्रिपुरा और नागालैंड में बेहद खराब प्रदर्शन और कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीतकर आया है। हालांकि राहुल ने इन राज्यों के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए लिखा है कि मैं हर उस कांग्रेस कार्यकर्ता को दिल से धन्यवाद देता हूं करता हूं जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की।