फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में क्यों हारी टीम इंडिया? गृह मंत्री अमित शाह ने बताई बड़ी वजह

Fri, 15 Dec 2023 11:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान अमित शाह से जब वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने इसका बहुत ही सरलता से जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि बाहर रहकर इसकी मिमांसा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल के मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे। केवल फाइनल ही नहीं अमित शाह ने भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का भी लुफ्त उठाया था। 
विज्ञापन


अमित शाह ने बताया भारत के हार का कारण
एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान अमित शाह से जब वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने इसका बहुत ही सरलता से जवाब दिया। अमित शाह ने कहा, 'बाहर रहकर इसकी मिमांसा नहीं करनी चाहिए। जो खेल के मैदान में होते हैं, वे करोड़ो प्रशंसकों के दबाव में भी खेलते हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें हमेशा खिलाड़ियों का भाग्य भी साथ देता है।'

उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया ने अच्छा खेला और खेल में हार-जीत लगी रहती है। बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 241 रनों का ही लक्ष्य रख पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 43 ओवर में हासिल कर छठी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। 
विज्ञापन


भारत के हार पर पीएम मोदी पर साधा गया था निशाना
हालांकि, फाइनल में भारत को मिली हार के बाद विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। बारमेर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार का जिम्मेदार भी पीएम मोदी को ही ठहराया है। उन्होंने कहा था, पीएम का मतलब है, पनौती मोदी। हमारे लड़के अच्छा खासा वर्ल्ड कप जीत रहे थे। लेकिन, उन्हें हरवा दिया। राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें