फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सीएम एमके स्टालिन का आरोप- अमित शाह ने रामेश्वरम में पदयात्रा नहीं, 'पाप यात्रा' शुरू की

Sat, 29 Jul 2023 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृह मंत्री अमित शाह पर रामेश्वरम से पदयात्रा नहीं बल्कि ‘पाप यात्रा’ (तमिल में पावा यतिराई) शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा भी परिवारवाद को कायम रख रही है।
विज्ञापन
MK Stalin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गृह मंत्री अमित शाह पर रामेश्वरम से पदयात्रा नहीं बल्कि ‘पाप यात्रा’ (तमिल में पावा यतिराई) शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा भी परिवारवाद को कायम रख रही है।

विज्ञापन


द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने कहा, गृह मंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे परिवार का शासन केवल तमिलनाडु में ही मौजूद है और वह इस तथ्य को भूल गए कि यह भाजपा में भी मौजूद है। उन्होंने तमिलनाडु के मछुआरों के प्रति भाजपा के अचानक पैदा हुए स्नेह और सहानुभूति पर भी सवाल उठाया। 

स्टालिन ने यहां पार्टी सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, क्या गृह मंत्री ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परियोजना या केंद्र की ओर से घोषित किसी योजना का उद्घाटन करने के लिए राज्य का दौरा किया? वह 2002 में गुजरात में जो हुआ और मणिपुर में हिंसा के लिए रामेश्वरम से पदयात्रा नहीं, पावा यतिराई (पाप यात्रा) शुरू करने आए। 
विज्ञापन


स्टालिन ने दावा किया कि पिछले दो महीनों से केंद्र हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति बहाल करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, वह (शाह) यहां शांति को भंग करने के लिए तमिलनाडु आए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें