फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अमित शाह ने बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक, बोले- उद्धव ठाकरे को सबक सिखाने की जरूरत

Mon, 05 Sep 2022 04:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में 'लालबाग के राजा' के दर्शन करने पहुंचे। गृह मंत्री के साथ मुंख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
अमित शाह ने किए लालबाग के राजा के दर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में गणेशोत्सव की धूम है। बॉलीवुड के सितारों से लेकर राजनीतिक घरानों के भी लोग गणेश उत्सव को लेकर सजे पंडालों में पहुंच रहे हैं और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में 'लालबाग के राजा' के दर्शन करने पहुंचे। गृह मंत्री के साथ मुंख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस दौरान शाह ने विधि विधान से पूजा-अर्चना भी की। 

विज्ञापन


12 फीट की प्रतिमा, शाही मुद्रा में नजर आ रहे भगवान गणेश
'लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल' ने हमेशा की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस बार लालबाग के राजा की 12 फीट की विशाल प्रतिमा बनाई गई है। इसमें भगवान गणेश सिंहासन पर शाही मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


अयोध्या के राम मंदिर की थीम
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस वर्ष भव्य उत्सव समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। दर्शन के लिए मुंबई समेत देशभर से लाखों भक्त पहुंचते हैं। गणेशोत्सव के दौराना रोजाना आरती व पूजन होता है। इस बार लालबाग के राजा के सिंहासन की थीम अयोध्या का राम मंदिर रखा है। आर्टिस्ट नितिन चंद्रकांत देसाई ने बप्पा के पांडाल की सजावट की है। मंडल के अध्यक्ष बाला कांबले ने बताया कि सभी को आसानी से दर्शन हो सकें, इसके खास प्रबंध किए गए हैं। 

शाह ने दिया जीत का मंत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में बीजेपी के नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने आगामी बीएमसी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। उस दौरान भी देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

उद्धव पर साधा निशाना
बैठक में गृहमंत्री शाह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने उद्धव से सीएम पद का वादा नहीं किया था। उद्धव ठाकरे को सत्ता का लालच है, बीजेपी को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे ने जनादेश का अपमान किया है। उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में धोखा देने वाले को सजा दी जानी चाहिए। एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। हम जनता को धोखा देने वाली शिवसेना के साथ नहीं हैं।  इस दौरान उन्होंने आगामी बीएमसी चुनावों को लेकर भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि असली शिवसेना और बीजेपी का 150 सीटें जीतने का लक्ष्य है।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें