फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अफगानिस्तान में संकट के लिए अमेरिका की नीतियां जिम्मेदार, जानिए पाठकों की राय

Mon, 30 Aug 2021 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

83.83 फीसदी लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान में बिगड़े हालात के लिए अमेरिका की नीतियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान में 20 साल तक सत्ता से बाहर रहने के बाद एक बार फिर देश का नियंत्रण हासिल कर लिया है। तालिबान के कब्जे के बाद से ही यहां के सुरक्षा हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं लेकिन यहां की स्थिति के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार अमेरिका को माना जा रहा है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल में पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या अफगानिस्तान में जारी संकट के पीछे की वजहें अमेरिका की नीतियां हैं? 82.83 फीसदी पाठक मानते हैं कि अफगानिस्तान में हालात के लिए अमेरिका ही जिम्मेदार है। वहीं, केवल 17.17 फीसदी लोगों ने कहा कि इस संकट के लिए अमेरिकी नीतियां जिम्मेदार नहीं है।

बता दें कि अफगानिस्तान की जमीन से अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी लगभग पूरी हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का अपने सुरक्षा बलों को वापस बुलाने का फैसला, अफगानिस्तान की लोकतांत्रिक स्थिति के लिए बेहद घातक रहा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार आलोचना के बाद भी अपने फैसले पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें