फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मंत्री लिंबावली ने कहा- कन्नड़ ध्वज बिकिनी पर माफी मांगे अमेजॉन, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sun, 06 Jun 2021 12:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

पहले गूगल ने कन्नड़ को खराब भाषा दिखाया था इसके बाद उसने माफी मांग ली थी, अब कर्नाटक के मंत्री अरविंद लिंबावली ने अमेजॉन से मांफी मांगने को कहा है
विज्ञापन
अमेजॉन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार में मंत्री अरविंद लिंबावली ने गूगल द्वारा कन्नड़ को भारत की खराब भाषा दिखाए जाने पर उन्होंने गूगल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब लिंबावली ने कहा है कि अमेजॉन कन्नड़ ध्वज के बिकिनी की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कन्नड़ लोगों से माफी नहीं मांगता है तो राज्य सरकार उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं बिकिनी पर राज्य का चिन्ह भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कन्नड़ लोगों का इस तरह बार-बार अपमान बंद होना चाहिए, यह कन्नड़ के स्वाभिमान की बात है और हम ऐसी घटनाओं में बढ़ावे को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए अमेजॉन को कन्नड़ियों से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 


गूगल पर कन्नड़ को सबसे भद्दी भाषा बताया गया, नाराजगी के बाद माफी मांगी
गूगल पर भारत में सबसे खराब भाषा के सवाल का जवाब कन्नड़ आने पर कर्नाटक में आक्रोश पैदा हो गया  था और राज्य सरकार ने गूगल को कानूनी नोटिस किया था। इसके बाद गूगल ने मांफी मांग ली थी।

विज्ञापन


सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले में गूगल की निंदा की जिसने बाद में भारत में सबसे भद्दी (अगलिएस्ट) भाषा पूछे जाने पर अपने सर्च इंजन पर आने वाले जवाब से कन्नड़ को हटा लिया था। कंपनी ने लोगों से इस मामले में खेद जताते हुए कहा कि सर्च के परिणाम में उसकी राय नहीं होती।

लिंबावली ने ट्वीट किया था कि कन्नड़ को खराब तरह से दिखाना महज कन्नड़ लोगों के गौरव को अपमानित करने का गूगल का प्रयास है। मैं गूगल से कन्नड़ और कन्नड़ लोगों से तत्काल माफी मांगने को कहता हूं। हमारी खूबसूरत भाषा की छवि खराब करने के लिए गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बारे में जब गूगल के एक प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सर्च हमेशा पूरी तरह परिपूर्ण नहीं होती। कई बार इंटरनेट पर उल्लेखित सामग्री के विशेष सवालों के लिए आश्चर्यजनक परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें