फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: राहुल गांधी के बयान 'सब मिलकर लड़ें तो पीएम दिखाई नहीं देंगे' से लोग असहमत 

Fri, 18 Aug 2017 08:49 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
amarujala poll - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
गुरुवार को शरद यादव के साझा विरासत बचाओे सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण एक बार फिर मोदी सरकार और संघ परिवार पर केंद्रित रहा। राहुल ने न सिर्फ मोदी सरकार की घोषणाओं और वादों पर तंज कसा, बल्कि संघ परिवार की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा था कि अगर देश को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से बचाना है तो हमें एक साथ मिलकर लड़ना होगा। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न संस्थानों में संघ पृष्ठभूमि के लोगों को रखे जाने का आरोप भी लगाया था। साथ ही कहा था कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत बनाना चाहते हैं जबकि हम सच भारत बनाना चाहते हैं। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'राहुल गांधी ने कहा है कि अगर सब मिलकर लड़ें तो पीएम दिखाई नहीं देंगे। क्या उनके इस बयान से आप सहमत हैं?' पोल के जवाब में हमें कुल 23,293 वोट मिले। इनमें 31.22 फीसदी (7271 वोट) पाठकों ने राहुल गांधी के बयान 'सब मिलकर लड़ें तो पीएम दिखाई नहीं देंगे' से सहमति जताई है, जबकि 66.75 फीसदी (15,547 वोट) पाठकों ने राहुल गांधी के बयान से असहमति जताई है। वहीं 2.04 फीसदी (475 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें