फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 86 फीसदी ने माना, दिल्ली वालों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो रही आप

Thu, 27 Apr 2017 07:11 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नगर निगम चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी सवालों के घेरे में हैं। वहीं पंजाब, गोवा और अब एमसीडी चुनाव में हार के बाद पार्टी नेताओं के इस्तीफा देने का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


साल 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में 67 सीटों पर एतिहासिक जीत हासिल की थी, लेकिन 2 साल के अंदर ही पार्टी की नीतियों को जनता ने सिरे से नकार दिया है। जनता ने उनकी विरोध की राजनीति को गलत साबित कर दिया है।

ये कहा जाए कि केजरीवाल इतने कम समय में अर्श से फर्श पर आ गए हैं तो यह गलत नहीं होगा। आप को मिली ऐतिहासिक सफलता को पार्टी ने अपनी खराब नीतियों, बेबुनियादी बयानों और अंहकार में गवां दिया।
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या 'आप' दिल्ली के लोगों के बीच भी अपनी विश्वसनीयता खोती जा रही है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 11495 वोट मिले। इनमें 85.68% (9849) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 12.91% (1484) लोगों ने कहा कि 'आप' दिल्ली के लोगों के बीच भी अपनी विश्वसनीयता नहीं खो रही है। 1.41% (162) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर नहीं की।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें