पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को इन दिनों उनके घर के पास स्थित जेल के कैदियों से खतरा है। अलीपुर सेंट्रल जेल के पास कालीघाट आवास में रहने वाली ममता के घर पर कैदी अक्सर तांक-झांक करते नजर आ जाते हैं। जेल प्रशासन के लिए यह सिरदर्दी और चिंता का विषय बन चुका है।
कैदी दीवार से झांक कर सीएम पर टिप्पणी करते हैं और उन्हें दीदी कहकर संबोंधित करते हैं। ये सब घटनाएं सीएम की सुरक्षा में लगे लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। फिलहाल जेल प्रशासन दीवार की मरम्मत के लिए अस्थायी बदलाव करने की सोच रहा है जिससे समस्या को कुछ हद तक दूर किया जा सके।
जेल प्रशासन की ओर से पीडब्यूडी मंत्रालय से इस सिलसिले से बातचीत की गई जिसके बाद दीवार को उंचा किया जाएगा। जेल मंत्री अबनीमोहन जोरदार ने कहा कि जेल की वार्ड नंबर 10 और 8 से मुख्यमंत्री का घर में आसानी से तांकाझंकी की जा सकती है। इसलिए कैदी बड़ी आसानी से सीएम पर कमेंट और शोर-शराबा करते हैं। वहीं राज्य सरकार सीएम की सुरक्षा को गंभीरता से ले रही है। सरकार की योजना है कि जेल को दुरुईपुर में शिफ्ट किया जाए।