लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम बने योगी
यूपी में योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में दो उप मुख्यमंत्री सहित 52 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से तीन मंत्री बनाए गए हैं। यूपी कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 52 मंत्री शामिल हुए। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी कैबिनेट में 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
योगी का नया मंत्रिमंडल
योगी की नई कैबिनेट में इस बार 38 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। मतलब ये सभी इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं, नौ विधानपरिषद के सदस्यों को भी मंत्री बनाया गया है। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, आशीष पटेल, संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह, धर्मवीर प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी, दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
चीनी विदेश मंत्री वांग यी और एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
डोभाल-जयशंकर से वांग यी की मुलाकात
चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने समकक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भेंट करने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से तीन घंटे तक बातचीत की। वांग यी चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विदेश मंत्री दोनों हैं। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वांग यी से भारत-चीन के आपसी संबंधों, क्षेत्रीय, द्विपक्षीय, अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों को ध्यान में रखकर एक दूसरे के साझा हितों पर चर्चा की।
पढ़ें पूरी खबर
महिला आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने बनाई योजना
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल छह टीमों के साथ महिला आईपीएल कराने की योजना बना रहा है। इस साल तीन टीमों के साथ ही वुमन टी20 चैलेंजर खेला जाएगा। इसका आयोजन प्लेऑफ के दौरान पुणे में मई के अंत में हो सकता है। आईपीएल ने पहली बार 2018 में वुमन टी20 चैलेंजर का आयोजन किया था। इसके बाद से अब तक तीन सीजन हो चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर
दिवालिया हुई सुपरटेक डेवलपर
दिल्ली-एनसीआर स्थित बड़ी रियल्टी कंपनी सुपरटेक लिमिटेड के साथ अपने घर की बुकिंग करा चुके होम बायर्स को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, डेवलपर जिसकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, वो 25 मार्च को दिवालिया हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर
यूएस राष्ट्रपति बाइडन पहुंचे पोलैंड
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को पोलैंड पहुंचे और अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की। दो दिन पहले ही बाइडन यूरोप के दौरे पर रवाना हुए थे। सबसे पहले उन्होंने ब्रसेल्स में नाटो की बैठक में शिरकत की थी और इसके बाद शुक्रवार को वह पोलैंड पहुंचे। पोलैंड में उन्होंने अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान वह सैनिकों के साथ पिज्जा खाते हुए भी दिखे।
पढ़ें पूरी खबर