फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: क्या सफल रहा किसानों का भारत बंद? जानिए क्या है जनता की राय

Tue, 28 Sep 2021 08:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को बुलाए गए भारत बंद को भाकियू नेता राकेश टिकैत समेत अन्य किसान नेताओं ने तो सफल बताया है, लेकिन जानिए इस बारे में देश की जनता क्या कहती है...
विज्ञापन
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि भारत बंद पूरी तरह सफल रहा और इसने उन लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो यह कह रहे थे कि ये आंदोलन महज तीन राज्यों का है। हालांकि, किसानों के भारत बंद की सफलता के बारे में देश की जनता का कुछ और ही मानना है। 

विज्ञापन


हमने अपने ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या आप मानते हैं कि किसानों का भारत बंद सफल रहा? इसके जवाब में 38.98 फीसदी लोगों ने यह माना कि भारत बंद सफल रहा। वहीं, 61.02 फीसदी ने इससे सहमति नहीं जताई। बता दें कि भारत बंद के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में व्यवस्था बिगड़ गई थी। वहीं, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर पूर्व के राज्यों समेत कई अन्य प्रदेशों में स्थिति सामान्य बनी रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें