आरक्षण किस आधार परहोना चाहिए इसे लेकर लंबे समय से विवाद होता चला आ रहा है। देश में मुख्य बहस का मुद्दा रहे आरक्षण को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि यह पारंपरिक जातिगत आधर पर होना चाहिए तो वहीं कई यह मानते हैं कि इसे जाति के आधार पर नहीं होना चाहिए।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में पूछा था कि क्या क्या देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण की मांग से आप सहमत हैं? इसके जवाब में 18.77 फीसद लोगों ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति ही होनी चाहिए तो 81.23 फीसद लोगों ने कहा कि आरक्षण जाति पर आधारित नहीं होना चाहिए।