फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदानियों ने दिखाया जज्बा, स्वस्थ भारत के निर्माण की मुहिम में दिया योगदान

Tue, 14 Jun 2022 11:56 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने उत्साह दिखाया, वहीं 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने रक्तदान कर दूसरों को भी अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बीच दूसरों की जान बचाने के लिए हजारों लोगों ने रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण की मुहिम में अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविरों में कई जगह लोग  घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसी अनजान की जान बचाने का जज्बा महादानियों में देखते ही बनता था। 

विज्ञापन


युवाओं ने उत्साह दिखाया
पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने उत्साह दिखाया, वहीं 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने रक्तदान कर दूसरों को भी अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कई रक्तदाता ऐसे थे, जो 100 से भी ज्यादा बार रक्तदान कर चुके थे। गाजियाबाद के डॉ. अरविंद डोगरा 112वीं बार, तो जिम प्रशिक्षक जावेद 113वीं बार रक्तदान कर महादानी बने। विकलांगों ने भी रक्तदान अभियान में हिस्सा लिया। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। राजधानी लखनऊ में बड़े मंगल की वजह से लोगों में रक्तदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा। इस अवसर पर यहां अमर उजाला की तरफ से लोगों को हनुमान चालीसा भी बांटी गई।
 
खबर लिखे जाने तक अमर उजाला के प्रसार वाले सात में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा के 80 से अधिक शहरों में 122 कैंपों में 6405 महादानी रक्तदान कर चुके थे। अकेले चंडीगढ़ यूनिट में 675 रक्तदानियों ने महादान किया। 
विज्ञापन


मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने
अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। लखनऊ में 500,  कानपुर में 316, प्रयागराज 309 , मेरठ 661,  गाजियाबाद में 136, अलीगढ़ में 83, झांसी में 70,  मुरादाबाद में 341, आगरा में 469 , गोरखपुर में 288, वाराणसी में 337 और बरेली में 280 यूनिट रक्तदान हुआ।

इसी तरह से हरियाणा की रोहतक यूनिट में 554 यूनिट रक्तदान हुआ। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 641 और नैनीताल 218 और हिसार यूनिट में 173 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें