फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़िए अमर उजाला के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के साथ, भेजें अपना 30 सेकंड का वीडियो

Thu, 30 Jul 2020 05:59 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • इस पहल का हिस्सा बनने के लिए भेजें अपना 30 सेकंड का वीडियो
  • चुने हुए प्रतिभागियों को मिलेगा सितंबर में विशेष वेबिनार में शामिल होने का मौका
विज्ञापन
जुड़िए अमर उजाला के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के साथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम मातृभाषा है। इसी के जरिये हम अपनी बात को सहजता और सुगमता से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं। हिंदी की लोकप्रियता और पाठकों से उसके दिली रिश्तों को देखते हुए अमर उजाला ने ‘हिंदी हैं हम’ अभियान का शुभारंभ किया है। यह एक ऐसा मंच होगा, जिससे जुड़कर हमारे पाठक मातृभाषा को और समृद्धशाली बना सकते हैं।

विज्ञापन


इस अभियान से जुड़कर आप अपनी मातृभाषा से प्रेम का परिचय दे सकते हैं, शोहरत और बुलंदियां हासिल कर सकते हैं। इसमें हर आयुवर्ग के लिए जगह है। बच्चों व युवाओं के साथ ही बुजुर्ग भी जुड़ सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए आपको 30 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड करके हमें भेजना है।

छह हफ्ते चलने वाली इस शृंखला में हर वर्ग के प्रतिभागियों को हर हफ्ते प्रमाणपत्र और किताबों सहित उपहार दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, चुने हुए प्रतिभागियों को सितंबर में मातृभाषा पर विशेष वेबिनार में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। वे इस अभियान में अमर उजाला के विशेष साथी नामित होंगे। इसमें खुद भी हिस्सा बनें और अपने दोस्तों-परिचितों व पूरे परिवार को सहभागी बनने को प्रेरित करे।

विज्ञापन

कैसे बनें अभियान का हिस्सा

  • बच्चे: रोजाना अमर उजाला अखबार पढ़ें और जो खबर या लेख पसंद हो उसे पढ़कर वीडियो रिकॉर्ड करें।
  • माता-पिता: हिंदी साहित्य के किसी भी प्रसिद्ध और प्रिय रचनाकार की रचना का अंश पढ़ें और रिकॉर्ड करें। यह कहानी, कविता या निबंध कुछ भी हो सकता है।
  • युवा: नए अनुभव और नए जमाने की अपनी पसंद की किसी भी रचना का अंश पढ़ें और इसे रिकॉर्ड कर भेजें।
  • दादी-नानी: बच्चों को किस्से सुनाएं, लोकगीत या ऐसी बातें जिनसे आनंद भी आए और सीख भी मिले। उन्हें रिकॉर्ड कर भेजें।
विज्ञापन

ऐसे अपलोड करें वीडियो

  • #हिंदीहैंहम के साथ वीडियो व्हाट्सएप नंबर 9711616205 पर भेजें या क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन अपलोड करें।
  • वीडियो की शुरुआत में अपना नाम, पता, उम्र, पढ़ाई या बाकी परिचय संक्षेप में बोलकर रिकॉर्ड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें