फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के 4 साल बाद गुजरात में मिले 5 करोड़ के पुराने नोट, दो लोग गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2020 04:34 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
विज्ञापन
old currency - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने गोधरा से 4.76 करोड़ रुपये मूल्य के पुराने नोट बरामद किए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी नोट एक हजार और पांच सौ के हैं, जो 2016 में चलन से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


एटीएस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मंगलवार रात एसओजी की टीम ने गोधरा इलाके में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने जुबेर हयात और फारूक छोटा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मुख्य आरोपी इदरीस हयात भागने में कामयाब हो गया। एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग करोड़ों रुपये के पुराने नोट की लेनदेन में लगे हुए हैं। 

सूचना पर एसओजी की टीम ने मेड सर्किल इलाके में दबिश दी और फारूक के पास से एक हजार नोटों के पांच बंडल बरामद किए। उससे पूछताछ के बाद एसओजी ने गोधरा के धनतया प्लाट इलाके में छापा मारा और एक कार से नोटों के ढेरों बंडल जब्त किए। पुलिस ने जुबेर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका पिता इदरीस फरार हो गया। इदरीस पर पहले भी ऐसे ही आरोप लग चुके हैं और पुलिस को उसकी पिछले दो साल से तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 1.25 करोड़ बरामद

कर्नाटक में सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने चार अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के गृहमंत्री बी बोम्मई ने बताया कि राजधानी बंगलूरू से पकड़े गए ड्रग तस्करों के पास से 1.25 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। ये लोग केरल के रहने वाले हैं और इनकी पहचान एस मोहम्मद, अजमल, अजीन केजी वर्गीज और नितिन मोहन के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें