फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा: 'वह दिन दूर नहीं, जब PoK हमारे देश में होगा', वीके सिंह और इंद्रेश कुमार ने भरी हुंकार

Sun, 01 Oct 2023 07:58 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक और संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने ऐलान किया कि बहुत जल्द पीओके के साथ-साथ ब्लूचिस्तान और सिंध भी पाक की नापाक हरकतों, बदनीयती और बहुत तेजी से चरमराती अर्थव्यवस्था के कारण अलग हो जाएगा। 
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तिरंगा यात्रा फॉर PoK - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वो दिन दूर नहीं जब गुलाम कश्मीर (पीओके) एक बार फिर से भारत का होगा। यह घोषणा लाल किले के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से जनरल वीके सिंह ने की। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक और संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने ऐलान किया कि बहुत जल्द पीओके के साथ-साथ ब्लूचिस्तान और सिंध भी पाक की नापाक हरकतों, बदनीयती और बहुत तेजी से चरमराती अर्थव्यवस्था के कारण अलग हो जाएगा।
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार बोले, भारत के साथ जुड़ना चाहता है पीओके
रविवार को राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन ने विशाल रैली निकाली, जिसमें घोषणा की गई कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ठाना है PoK में तिरंगा फहराना है। इसी नारे की गूंज के साथ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देश की राजधानी दिल्ली में विशाल रैली निकाली गई। मंच के मुख्य संरक्षण इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत, हुकूमते जुल्म है जबकि भारत की सरकार और यह देश अमन और चैन का मुल्क है। हिंदुस्तान की सरकार द्वारा हिंदुस्तान का भाईचारा, अमन, शांति, तहजीब को देखते हुए पीओके भारत के साथ जुड़ना चाहता है।

संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि PoK में अभी तक पाकिस्तानी सेना के अलावा पाकिस्तान का कुछ भी नहीं है। ना तो वहां पाकिस्तान की करेंसी है ना डाक टिकट और ना ही पाकिस्तान का झंडा। वहां के लोग भारत को ही अपना मुल्क समझते हैं 
विज्ञापन


वीके सिंह बोले, वह दिन दूर नहीं जब भारत मे होगा पीओके
वहीं कार्यक्रम के दौरान मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि वो वो दिन दूर नहीं जब PoK एक बार फिर भारत से जुड़ जाएगा। जनरल सिंह ने कहा कि अगर अंग्रेजों ने साजिश न कि होती तो कोई तरीका नहीं था जिससे पीओके भारत से जाता। माउंट बेटन ने उस समय के प्रधानमंत्री को गलत सलाह देते हुए साजिश रची। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को शुरू से यह डर सताता रहा है कि पीओके में रहने वाले लोग जिनके रिश्तेदार भारतीय कश्मीर में हैं वो एक बार फिर अपने रिश्तेदारों से जुड़ना चाहेंगे। 

वहीं तिरंगा रैली में राष्ट्रीय संयोजक शाहिद अख्तर ने कहा ,मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धारा 370 और 35A जैसी चीजें हटा के यह दिखाया दिया है कि भारत की सरकार कश्मीर और कश्मीरियों को अपने दिल में रखती और उनकी बेहतरी के लिए काम करती है। भारत में लोग एक दूसरे के धर्म और मजहबों की इज्जत करते हैं। यही कारण है कि भारत सभी धर्मों, समुदायों, वर्गों को लेकर दिनों दिन तरक्की के रास्ते पर चला गया। भारत आज चांद तक अपनी पहुंच दिखा चुका है दूसरी तरफ पाकिस्तान आज दाने-दाने के लिए मोहताज है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें