फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: अब एयर इंडिया का हिस्सा नहीं रहेगा एलायंस एयर, भारत सरकार के तहत देगा क्लाउड आधारित सेवाएं

Fri, 15 Apr 2022 10:23 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

एलायंस एयर 15 अप्रैल 2022 से क्लाउड आधारित यात्री सेवा प्रणाली में स्थानांतरित हो गई है। 
विज्ञापन
एलायंस एयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलायंस एयर 15 अप्रैल 2022 से एयर इंडिया का हिस्सा नहीं रहेगा और भारत सरकार के तहत एक स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई के रूप में चलाया जाएगा। कंपनी के सीईओ विनीत सूद की तरफ से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि कंपनी अब एलायंस एयर के बैनर तले ही टिकट बेचेगी।  27 जनवरी को एयर इंडिया टाटा के पास चली गई थी और अभी तक अलायंस एयर एआई कोड के जरिये ही टिकट बेच रही थी। टाटा समूह और सरकार के बीच जो सौदा हुआ था, उसमें अलायंस एयर शामिल नहीं था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत सूद ने कहा कि अब हम नए कोड के तहत आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन



एयर इंडिया के कर्मचारियों को मिलेगा कोरोना से पहले वाला वेतन
एयर इंडिया के कर्मचारियों को कोरोना के पहले वाला वेतन मिलेगा। कंपनी ने वेतन में कटौती को वापस लेने का फैसला किया है। इसे कई चरणों में किया जाएगा। यह फैसला एक अप्रैल, 2022 से लागू होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि  कोरोना के बाद का समय हमारे लिए अभी ठीक है और विमानन क्षेत्र फिर से पूरी तरह खुल गया है। हमारे प्रदर्शन में बदलाव दिख रहा है। इसलिए जिन भी कर्मचारियों का वेतन काटा गया था, उनकी समीक्षा की गई है और उसे वापस बहाल करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ यह भी कहा है कि पायलट और केबिन क्रू के लिए जो भी भत्ता है, वह समान रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


भत्ते में की गई थी कटौती
एयर इंडिया ने पायलटों के फ्लाइंग भत्ते में महामारी के पहले की तुलना में 35 फीसदी की कटौती की थी। अब इसे घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य भत्तों में भी जो कटौती की गई थी, उसमें कमी की गई है। एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन ने कुछ दिनों पहले ही टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर वेतन कटौती को वापस लेने की मांग की थी। चंद्रशेखरन को 14 मार्च को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। 

इंडिगो ने स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशकों की नियुक्ति की
इस बीच इंडिगो ने शुक्रवार को शेल इंडिया के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह मेहता और भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख बीएस धनोआ को स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी और कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है। मेहता अनुपम खन्ना की जगह लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल 26 मार्च को समाप्त हो गया था और धनोआ सेबी के पूर्व प्रमुख एम दामोदरन की जगह लेंगे, जो 3 मई को पद छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शीर्ष प्रबंधन में हुआ भारी बदलाव 
एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को शीर्ष प्रबंधन में भारी बदलाव किया। टाटा संस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निपुण अग्रवाल को एयर इंडिया का मुख्य व्यावसायिक अधिकारी और सुरेश दत्त त्रिपाठी को मुख्य मानव संसाधन अधिकारी बनाया गया है। त्रिपाठी टाटा स्टील में थे। टीसीएस के सत्या रामास्वामी को मुख्य डिजिटल अधिकारी बनाया गया है जबकि डोगरा को ग्राउंड हैंडलिंग का प्रमुख बनाया गया है। चंद्रशेखरन टाटा संस के भी चेयरमैन हैं। हालांकि अभी भी टाटा समूह एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्त नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें