फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मांड्या हिंसा में PFI के शामिल होने का आरोप, गृह मंत्री परमेश्वर बोले- कराएंगे जांच, होगी कार्रवाई

Tue, 17 Sep 2024 02:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मंड्या में गणेश जुलूस के दौरान बुधवार रात को दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प से पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया। यह झड़प गणेश विसर्जन के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मांड्या जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में भाजपा ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर शामिल होने का आरोप लगाया है। इसे लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि हर चीज की जांच की जाएगी। रिपोर्ट मिलने पर हम निर्णय लेंगे। हम किसी को नहीं बचाएंगे और अनावश्यक रूप से किसी को दंडित नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों को देखेंगे और उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि घटना में दो अधिकारियों - पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षक को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार ने नागमंगला हिंसा को गंभीरता से लिया है और ऐसी घटनाओं को हल्के में लेने का कोई सवाल ही नहीं है। बीजेपी ऐसे आरोप लगाती है, लेकिन हमारी भी जिम्मेदारी है, हम किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लेते।

हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने के आरोपों पर परमेश्वर ने कहा कि अगर जांच से ऐसे तत्वों की संलिप्तता का पता चलता है, तो इसकी जांच की जाएगी और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग पर परमेश्वर ने कहा कि वह ऐसी बातें कहते रहते हैं, हम वह सब नहीं सुनेंगे।
विज्ञापन


विधायक मुनि रत्न को जल्दबाजी में गिरफ्तार करने के आरोप पर परमेश्वर ने कहा कि शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इसमें गलत क्या है? जेल से जब्त की गई अवैध वस्तुओं के बारे में  उन्होंने कहा कि इस पर जांच शुरू हो गई है। मैं हाल ही में हुई बरामदगी को भी देखूंगा और कार्रवाई की जाएगी। राज्य की अन्य जेलों में भी जांच चल रही है और अगर कुछ भी गलत पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला
गौरतलब है, मंड्या में गणेश जुलूस के दौरान बुधवार रात को दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प से पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया। दरअसल, यह झड़प गणेश विसर्जन के दौरान हुई थी। बदरीकोप्पलू से श्रद्धालु दो गणेश मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही जुलूस एक धार्मिक स्थल पर पहुंचा, कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। इस घटना के बाद, दोनों गुटों ने अपने-अपने धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। हालात इतने खराब हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के बाद कई दुकानों और कपड़ों के साथ-साथ बाइक के शोरूम को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं बेकाबू भीड़ ने सड़क पर खड़ी बाइकों को भी फूंक दिया था। हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें