भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें "बिहारी गुंडा" कहा। दुबे ने लोकसभा स्पीकर से भी शिकायत की है।
भाजपा सांसद दुबे ने ट्वीट कर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि अपने 13 साल के संसदीय जीवन में पहली बार अपशब्द सुना। तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा ने आईटी कमेटी की मीटिंग में उन्हें तीन बार 'बिहारी गुंडा' कहा। दुबे ने कमेटी के प्रमुख शशि थरूर पर भी आरोप लगाया।
सांसद दुबे ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मोइत्रा की शिकायत करते हुए ट्वीट में कहा कि आपकी सांसद के इस अपशब्द ने उत्तर भारतीय व खासकर हिंदी भाषी लोगों के प्रति आपकी पार्टी की नफरत को देश के सामने लाया है।