फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: चीन ने नौ दिन में बनाया 1000 बेड का अस्पताल, दवा का ट्रायल शुरू

Tue, 04 Feb 2020 02:35 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वुहान में फंसी भारतीय महिला को एयर इंडिया ने नहीं किया एयर लिफ्ट
  • वीडियो बनाकर केंद्र सरकार से मांगी मदद 
  • केरल में सरकार ने किया राज्य आपदा का एलान
विज्ञापन
वुहान में निर्माणाधीन अस्पताल की तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने सोमवार को कोरोनोवायरस से प्रभावित वुहान शहर में नौ दिनों में बनाया गया 1,000 बेड का अस्पताल खोला और वायरल वायरस के इलाज के लिए क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया। कोरोनावायरस के प्रकोप में मरने वालों की संख्या 361 हो चुकी है। साथ ही वायरस के 17,238 मामलों की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


एक चीनी स्वास्थ्य विशेषज्ञ झोंग नानशान ने कहा कि ताजा सबूतों के आधार पर कोरोनोवायरस जो चीन और दुनिया में तेजी से फैल रहा है, अगले 10 से 14 दिनों में अपने चरम पर पहुंच सकता है। इसका मतलब यह है कि यह मामला कम होने के बजाय तेजी से बढ़ेगा, जो दुनिया के लिए परेशानी का सबब होगा। 

भारतीय महिला ने वापसी के लिए लगाई गुहार

चीन के कोरोनावायरस से प्रभावित वुहान प्रांत में फंसी एक भारतीय महिला ने भारत सरकार से गुजारिश की है कि उसे यहां से ले जाया जाए, क्योंकि उसकी अगली माह शादी है। कुछ दिन पहले नई दिल्ली द्वारा भेजे गए विशेष विमान में महिला को बुखार का हवाला देते हुए चढ़ने से रोक दिया गया था। 

विज्ञापन


यह महिला उन 10 भारतीयों में से एक थी, जिन्हें भारत सरकार द्वारा वुहान से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पिछले शुक्रवार और शनिवार को विशेष एयर इंडिया उड़ानों में जाने से रोका गया था।
 

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि भारतीय दूतावास उन भारतीयों के संपर्क में है जिन्हें बुखार के कारण 647 अन्य लोगों के साथ नहीं निकाला जा सका है। उनमें से एक, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले की रहने वाली अन्नम ज्योति ने शहर से बाहर निकलने की व्यवस्था करने के लिए भारत सरकार से एक वीडियो बनाकर अपील की, जिसमें उसने कहा कि उसका बुखार अब सामान्य है और वह यात्रा करने के लिए फिट है। इसलिए उसे जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए। 

वह शुक्रवार की फ्लाइट में सवार होने के लिए एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के 58 भारतीय कर्मचारियों के समूह का हिस्सा थीं। महिला ने कहा कि अन्य लोगों को सवार होने की इजाजत दे दी गई, लेकिन उसे ।और उसके सहयोगियों को बुखार होने के कारण रोक दिया गया।

Trending Videos

केरल में सरकार ने किया राज्य आपदा का एलान

आइसोलेशन वार्ड में लोगों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : एएनआई

दुनिया भर में कोरोनावायरस के तमाम मामलों के सामने आने के बाद अब केरल सरकार ने इसे राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। केरल सरकार की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे राज्य आपदा घोषित कर दिया और सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। केरल में कोरोनावायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि भी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पीड़ित छात्र वुहान में पढ़ाई कर रहा था।

मानेसर का आइसोलेशन सेंटर - फोटो : एएनआई
चीन से एयरलिफ्ट करके लाए गए करीब 650 भारतीयों में से पांच नागरिकों में खतरनाक कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए हैं। इन पांचों को मानेसर स्थित आइसोलेशन सेंटर से दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक इन पांचों में सर्दी और जुकाम के लक्षण पाए गए हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए एम्स भेज दिए गए हैं। हालांकि जांच के बाद एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बाकी चारों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 


इसके अलावा करीब दो हफ्ते पहले चीन से लौटे दो लोगों को केरल के कोट्टयम के सरकारी अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

चीन जाने से बचने की एडवाइजरी 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को चीन जाने से बचने की एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सरकार ने कहा है कि जो भी व्यक्ति 15 जनवरी 2020 से चीन गया है, उसके साथ यात्रा करने से भी बचा जाए।  केंद्र सरकार ने कहा है कि चीनी नागरिकों के लिए फिलहाल ई वीजा सुविधा रोक दी गई है। इसके अलावा हले से जारी ई वीजा और आवेदनों को भी निलंबित कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन

कोरोनावायरस को लेकर मंत्रियों के समूह की बैठक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए एक चीनी युवती - फोटो : यूएन हिंदी समाचार
देश में घातक कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए तैयारियों की समीक्षा, निगरानी और मूल्यांकन करने के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने सोमवार को अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, हरदीप पुरी, एस जयशंकर, जी किशन रेड्डी, अश्विनी कुमार चौबे और मनसुख लाल मंडाविया शामिल हुए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में केरल से रिपोर्ट किए गए तीन पुष्ट मामलों और निवारक कदमों और उपायों से मंत्रियों को अवगत कराया गया। भारत सरकार ने पड़ोसी देश में रहने वाले चीनी यात्रियों और विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा के अस्थायी निलंबन की घोषणा करते हुए सलाह दी कि 15 जनवरी के बाद से चीन जाने वाले किसी भी व्यक्ति की जांच की जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें